अयोध्या छावनी और प्रयागराज संगम स्टेशन पर पार्सल यातायात रहेगा बंद

सुरक्षा इंतजामों और भीडभाड प्रबंधन के मद्देनजर अयोध्या छावनी स्टेशन पर दिनांक 20.01.2024 से 31.01.2024 तक सभी प्रकार के पार्सल आवागमन (लीज सहित) पर एतद द्वारा प्रतिबंध लगाया जाता है। पार्सल गोदाम और प्लेटफॉर्म पार्सल पैकेजों/पैकिंग से मुक्त रहेंगे। अयोध्या छावनी से सभी स्टेशनों पर दिनांक 18.01.2024 से 31.01.2024 तक एसएलआर, एजीसी व वीपीएस सहित सभी इनवर्ड और आउटवर्ड यातायात प्रतिबंधित है ।
तथापि आगामी माघ मेला समारोह के मद्देनजर प्रयागराज संगम स्टेशन पर दिनांक 08.02.2024 से 10.02.2024 तक सभी प्रकार के पार्सल आवागमन (लीज सहित एसएलआर, वीपी और डिमांड वीपी) पर एतद द्वारा प्रतिबंध लगाया जाता है। विशेष इंतजामों के अंतर्गत सभी पार्सल गोदाम और प्लेटफॉर्म पार्सल पैकेजों से मुक्त रहेंगे । अत: आवक और जावक दोनों प्रकार के पार्सल यातायात पर प्रतिबंध लगाया जाता है। यह प्रतिबंध अन्य मण्डलों/क्षेत्रीय रेलों से प्रारंभ होने वाली उन रेलगाडियों से आने वाले सभी प्रकार के पार्सल यातायात पर भी लागू होगा, जो अयोध्या छावनी और प्रयागराज संगम स्टेशनों पर लोडिंग/अनलोडिंग सुविधा के लिए ठहरती हैं।







