UPCM 5KD पर आयोजित परमहंस योगानंद जी की 125वीं जयंती समारोह में शामिल हुए

उत्तर प्रदेश।
UPCM लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर योगदा सत्संग सोसाइटी ऑफ इंडिया द्वारा परमहंस योगानन्द जी की 125वीं जयन्ती पर आयोजित समारोह में शामिल हुए।

UPCM ने कहा भारत ने सत्य, शान्ति, सौहार्द और बंधुता की राह पर सदैव विश्व का नेतृत्व किया है। मानवता के कल्याण के लिए हजारों वर्षों से भारत की ऋषि परम्परा के प्रसाद के रूप में योग, ध्यान, समाधि आदि अवस्थाओं का प्रचार किया गया है।

उन्होंने कहा परमहंस योगानन्द जी का जन्म 5 जनवरी, 1893 को गोरखपुर में हुआ था। परमतत्व का ज्ञान प्राप्त करने में सहायक भारतीय ऋषि परम्परा के प्रसाद को पूरब से पश्चिम तक पहुंचाने वाले परमहंस योगानन्द जी एक महान सन्त थे।

साथ ही उन्होंने कहा योगानन्द जी ने अपने 61 वर्ष के जीवन में से 32 वर्ष का समय विदेशों में यहां के साधना मार्गो से विश्व को परिचित कराने में बिताया। साधनाओं का मार्ग अलग-अलग हो सकता है, किन्तु सभी का लक्ष्य एक है। उन्होंने मानवता के कल्याण के लिए जो मार्ग प्रशस्त किया, वह वर्तमान में भी प्रासंगिक है।








