ओपन डंपिंग घनी आबादी में न दिखे, हुक लोडर/मशीनों की संख्या बढ़ा लिए जाएं: रोशन जैकब

लखनऊ 20 अगस्त 2022.
मण्डलायुक्त लखनऊ डा0 रोशन जैकब ने आज शहर के विभिन्न स्थानों के कूडें के निस्तारण, साफ-सफाई, नालों की सफाई को लेकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
मण्डलायुक्त ने राजाराम मोहनराय वार्ड, गोखलेमार्ग, परागनारायण रोड़, बालू अड्डा, क्रिश्चन कालेज के पास गोलागंज वार्ड, विभिन्न वार्डो/स्थानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सम्बन्धित अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि कॉम्पेक्टर ट्रांसफर स्टेशन की संख्या बड़ाई जाये और साथ ही साथ हुक लोडर/मशीनों की संख्या की बढ़ोत्तरी की जाये, जिससे खुले में डम्प खत्म किया जा सके। कार्यदायी संस्थाओं को यूर्जस चार्जेस अपटूडेट देते जाये जिससे वो भी कार्य करते रहे।
बलरामपुर हास्पिटल के बगल में बने पी0सी0टी0एस0 का निरीक्षण के दौरान वहां की मशीनें खराब पायी गई जिससे नराजगी व्यक्त करते हुए सम्बन्धित अधिकारी को सख्त निर्देश दिये कि मशीनों को तत्काल सही करवाया जाये। हास्पिटल के बगल, घनी आबादी में ओपेन डम्पिंग नही होनी चाहिए साथ ही साथ नालियों की साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाये। जो नालियां ओवर फ्लो होकर चोक हो रही है उसको तत्काल सही कराया जाये। कूड़े उठाने वाली जंग लगी गाड़ियां को तत्काल डेन्ट पेंट कराकर उस पर नगर निगम/स्लोगन लिखवाया जाये।
मण्डलायुक्त ने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि ओपेन डम्प अगर दिन में 11 बजे पाया जायेगा तो जोनल सेनेट्री ऑफिसर और सफाई निरीक्षक पर कार्यवाही होगी तथा लखनऊ शहर के चारों तरफ जगह-जगह अनधिकृत होर्डिंग, बैनर, पोस्टर्स लगे है जिसके कारण अतिक्रमण होने के साथ ही शहर के सौन्दर्यीकरण में प्रशासन के प्रयासों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इस सम्बन्ध में सर्वे करा लिया जाये तथा अनधिकृत होर्डिंग, बैनर, पोस्टर्स को सघंन अभियान चलाकर अतिक्रमण मुक्त किया जाये।
निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त पंकज सिंह, सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।









