मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि के अवसर पर जी0पी0ओ0 स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर शान्ति पाठ का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री जी ने गांधी जी के प्रिय भजनों को भी सुना।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, गृह एवं सूचना संजय प्रसाद, जनपद लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार, सूचना निदेशक शिशिर सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
btnimage