इसाबेला थोबर्न कॉलेज, लखनऊ में एनसीसी रैंक समारोह एवं कारगिल विजय दिवस का आयोजन

26 जुलाई, 2025 को इसाबेला थोबर्न कॉलेज, लखनऊ में 19 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी के अंतर्गत एनसीसी रैंक समारोह का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन सम्माननीय एसोसिएट एनसीसी अधिकारी मेजर प्रो. बारिश ई. जेम्स के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कॉलेज की प्राचार्या मेजर डॉ. नीरजा मसीह थीं, जिन्होंने कैडेट्स को उनके नवनियुक्त रैंकों के लिए हार्दिक बधाई देते हुए प्रेरणादायक शब्दों के माध्यम से उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम का संचालन एसयूओ विदुषी सिंह, यूओ कृतिका सिंह एवं यूओ रितु पांडे ने कुशलतापूर्वक किया।

इसी अवसर पर कारगिल विजय दिवस भी श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। यह दिवस भारत के वीर सैनिकों की अदम्य वीरता और बलिदान को समर्पित है।

इस अवसर पर प्रो. चित्रा सिंह, डॉ. राजेश श्रीवास्तव एवं डॉ. विवेक भी उपस्थित रहे, जिन्होंने कैडेट्स को कारगिल युद्ध और उसमें शामिल सैनिकों की गाथाओं के माध्यम से देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत किया।

कैडेट्स ने कविताओं एवं भाषणों के माध्यम से वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके प्रभावशाली वक्तव्यों ने न केवल उनकी प्रतिभा को उजागर किया, बल्कि सैनिकों के प्रति गहरे सम्मान और राष्ट्रीय गौरव की भावना को भी जाग्रत किया।

भाषण प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:

  • प्रथम स्थान: एसजीटी ईशा सागर

  • द्वितीय स्थान: सीडीटी जागृति सैनी

  • तृतीय स्थान: सीपीएल कशिश बेलवाल

कार्यक्रम का समापन प्राणिविज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. चित्रा सिंह के प्रेरणादायक शब्दों के साथ हुआ, जिन्होंने सभी कैडेट्स को देश सेवा हेतु सदैव तत्पर रहने का संदेश दिया।

Related Articles

Back to top button
btnimage