#SGPGI में मनाया गया नेशनल एनेस्थीसिया एवं ऑपरेशन थियेटर टेक्नोलॉजिस्ट दिवस

लखनऊ 20 जुलाई, 2021 लखनऊ के संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI) में आज एसोसिएशन ऑफ इंडिया एंड ओटी टेक्नोलॉजिस्ट यूपी के तत्वाधान में  नेशनल एनेस्थीसिया एवं ऑपरेशन थियेटर टेक्नोलॉजिस्ट दिवस कोविड-19 , प्रोटोकॉल के तहत सादगी से मनाया गया।

इस कार्यक्रम में  मुख्य अतिथि  संस्थान के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ गौरव अग्रवाल तथा एनेस्थीसिया विभाग से प्रोफेसर एस पी अंबेश विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे।

इस अवसर पर एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी राजीव सक्सेना ने वर्तमान परिपेक्ष्य में एनेस्थीसिया और ओटी टेकनोलॉजिस्ट के द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका से संबंधित कार्यों का ब्यौरा दिया। उन्होंने भविष्य में एनेस्थीसिया और ओ टी टेक्नोलॉजिस्ट कैडर को और अधिक मजबूत बनाने की आवश्यकता पर अपने विचार रखे।

संस्थान के सी एम एस प्रोफेसर गौरव अग्रवाल ने राजधानी कोविड हॉस्पिटल में एनेस्थीसिया टेक्नोलॉजिस्ट के द्वारा निभाई गई भूमिका की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
प्रोफेसर एसपी अंबेश एनेस्थीसिया टेक्नोलॉजिस्ट ने ओटी तथा एनेस्थीसिया टेक्नोलॉजिस्ट के महत्वपूर्ण रोल के बारे में बारीकी से बताया। उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजिस्ट के द्वारा जूम ऐप के माध्यम से शिक्षा व ट्रेनिंग का कार्य किया गया जो निःसंदेह सराहनीय था।

Related Articles

Back to top button
btnimage