एलडीए : प्रियदर्शिनी योजना में नगर निगम बना था लम्बे समय से अड़ंगा, होगा ज्वाइंट सर्वे

सीतापुर रोड : प्रियदर्शिनी योजना के हैंडओवर का विवाद होगा खत्म, अवस्थापना सुविधाओं के लिए होगा ज्वाइंट सर्वे

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने सचिव की अध्यक्षता में गठित की कमेटी, 15 दिन में स्थल निरीक्षण करके देनी होगी रिपोर्ट
लखनऊ विकास प्राधिकरण की सीतापुर रोड स्थित प्रियदर्शिनी योजना में अवस्थापना सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का जल्द समाधान होगा। इसके लिए योजना के हैंडओवर को लेकर एलडीए और नगर निगम के बीच चल रहे विवाद को खत्म कराया जाएगा। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने इस बाबत कदम उठाते हुए एक कमेटी का गठन किया है, जो ज्वाइंट सर्वे करके क्षेत्र में कराये जाने वाले विकास कार्यों के बारे में विस्तृत रिपोर्ट देगी। जिसके आधार पर एस्टीमेट तैयार कराकर विकास कार्य कराये जाएंगे।
सीतापुर रोड स्थित प्रियदर्शिनी योजना के हैंडओवर को लेकर एलडीए और नगर निगम के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसके कारण क्षेत्र में अवस्थापना सुविधाओं से जुड़े कार्य अटके हैं और जन सामान्य को परेशानी का सामना करना पड़ता है। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि क्षेत्रवासियों की समस्याओं को दूर करने के लिए एलडीए और नगर निगम के अधिकारियों की सदस्यता में एक ज्वाइंट कमेटी गठित की गयी है। सचिव विवेक श्रीवास्तव की अध्यक्षता में गठित इस कमेटी में नगर निगम के अपर नगर आयुक्त एवं मुख्य अभियंता व प्राधिकरण के मुख्य अभियंता को शामिल किया गया है।
उक्त कमेटी स्थल निरीक्षण करके क्षेत्र में उपलब्ध तथा उपलब्ध करायी जाने वाली अवस्थापना सुविधाओं के कार्यों का आंकलन करते हुए 15 दिन में विस्तृत रिपोर्ट सौंपेगी। इस रिपोर्ट के आधार पर योजना में कराये जाने वाले विकास कार्यो का एस्टीमेट तैयार करवाया जाएगा। जिसे एलडीए और नगर निगम आपसी समन्वय से पूर्ण कराएंगे। साथ ही इसी आधार पर योजना के हैंडओवर को लेकर चल रहे विवाद को भी सुलझाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
btnimage