सांसद क्लीन एयर ग्रीन एयर मैराथन का कटेहरी विकास खण्ड में हुआ आयोजन

अम्बेडकरनगर।
ब्यूरो चीफ राघवेन्द्र पाठक।
आज शुक्रवार को सुबह सांसद क्लीन एयर ग्रीन एयर मैराथन का आयोजन कटेहरी विकास खण्ड में हुआ। मैराथन की शुरुआत सुबह 6 बजे कटेहरी के पूर्वी छोर पर स्थित देव इंद्रावती महाविद्यालय के तिराहे से हुआ, जो कटेहरी बाजार गौराबसंतपुर व कला गोपालपुर चौराहे से होते हुए अहिरौली थाने के पास स्थित शिवालय पर समापन किया गया।
सांसद रितेश पाण्डेय द्वारा हरी झंडी दिखाकर मैराथन रेस का शुभारंभ किया गया। इस रेस में तमाम युवाओं और युवतियों और क्षेत्र के तमाम विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, यह प्रतियोगिता 5 किलोमीटर का निर्धारित किया गया था जिसमें पहले 20 रैंक तक युवाओं और युवतियों को पुरस्कृत किया गया और सांसद द्वारा पराली न जलाने की अपील की गई।
मैराथन रेस व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन एकदम मुस्तैद नजर आई अहिरौली थानाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव अपने तमाम पुलिस कर्मियों को साथ लेकर रेस में भाग ले प्रतिभागियों के साथ रेस की शुरुआत से अन्त तक लगे रहे जैसे प्रतिभागियों को कोई समस्या न होने पाए और मैराथन कुशल पूर्वक हो सके।
इस मौके पर विदुषी महिला महाविद्यालय एवं हॉस्पिटल के प्रबंधक विजयकांत दुबे, भारतीय किसान यूनियन जनशक्ति जिलाध्यक्ष रमेश मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार रवि दूबे,कमलेश तिवारी,विवेक दुबे, युवा नेता अमित तिवारी, रमाशंकर शर्मा, कमलेश तिवारी, राजेश पाण्डेय, विपिन पाण्डेय, जितेंद्र धर दूबे, महंत पाण्डेय, कौशल किशोर गुप्ता, प्रधान भिउरा पवन सिंह, प्रधान प्रतापपुर चमुर्खा विक्रम यादव, गुड्डू अंसारी, डा भानुप्रताप सिंह, डा भगेलू राम,अनिल गुप्ता, बजरंगबली चौबे,आदि क्षेत्र के काफी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।।








