लखनऊ एवं हरदोई में 1,000 एकड़ में विस्तृत टेक्सटाइल पार्क की स्थापना हेतु MOU पर हस्ताक्षर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा वस्त्र, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री, भारत सरकार पीयूष गोयल कल 18 अप्रैल, 2023 को यहां लोक भवन सभागार में पी0एम0 मेगा एकीकृत वस्त्र एवं परिधान (पी0एम0 मित्र) योजना के अन्तर्गत जनपद लखनऊ एवं हरदोई में 1,000 एकड़ में विस्तृत टेक्सटाइल पार्क की स्थापना हेतु भारत सरकार एवं राज्य सरकार के मध्य सम्पादित होने वाले अनुबन्ध-पत्र (एम0ओ0यू0) पर हस्ताक्षर कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।

ज्ञातव्य है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रदेश में पी0एम0 मित्र मेगा टेक्सटाइल पार्क की स्थापना की जा रही है। यह पार्क राज्य के कपड़ा उद्योग को नई पहचान देने के साथ-साथ करोड़ों रुपये की निवेश सम्भावनाओं और लाखों रोजगारों के सृजन का कारक बनेगा।

Related Articles

Back to top button
btnimage