मोहान रोड योजनाः साइट आफिस बनाकर होगी स्टाॅफ की तैनाती

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने मंगलवार को मोहान रोड योजना व बसंतकुंज योजना का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने मोहान रोड योजना के लिए प्राधिकरण द्वारा अधिग्रहित की गयी भूमि व आसपास के क्षेत्र में हो रहे अवैध निर्माण/प्लाटिंग पर नाराजगी जताते हुए इसके खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

उपाध्यक्ष ने निर्देशित किया कि मोहान रोड योजना के साइट आफिस के लिए शीघ्र ही उपयुक्त स्थान चिन्हित किया जाए तथा जरूरत अनुसार यहां स्टाॅफ की तैनाती की जाए। इसके बाद उनके द्वारा बसंतकुंज योजना में बनाये गये प्रधानमंत्री आवासों का निरीक्षण किया गया। यहां पार्ट-ए की सड़क नहीं बनी थी तथा कुछ जगहों पर मेनहोल क्षतिग्रस्त मिले, जिसे उपाध्यक्ष ने 10 दिन के अंदर पूर्ण करने के निर्देश दिये। उपाध्यक्ष ने कहा कि 15 दिन के अंदर योजना के समस्त अवशेष कार्यों को पूर्ण कराकर आवंटियों को भवनों का कब्जा देने की प्रक्रिया शुरू करायी जाए।

इसके अतिरिक्त उपाध्यक्ष महोदय द्वारा राष्ट्र प्रेरणा स्थल व ग्रीन काॅरिडोर परियोजना का निरीक्षण करके कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराने के निर्देश गये।

इस दौरान अधिशासी अभियंता संजीव गुप्ता समेत अन्य अधिकारी व ठेकेदार उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage