पारा पुलिस: देखो मूर्ख जूता पहने खड़ा है…ये पोस्टर बुद्धेश्वर मंदिर प्रांगण में लगा है

राजधानी लखनऊ के पारा क्षेत्र में बुद्धेश्वर मंदिर प्रांगण में जहां हजारों श्रद्धालु नंगे पांव बोले बाबा और नंदी जी के दर्शन करने आते हैं वहीं पारा क्षेत्र में सावन के पावन माह में मंदिर प्रांगण में पुलिस कर्मी जूते पहने अपनी ड्यूटी दे रहा है।

आपको बता दें कि इस पुलिसकर्मी के साथ मंदिर प्रांगण में भोले बाबा और नंदी बाबा के पास आधा दर्जन पुलिस कर्मी तैनात हैं। जिसमें महिला पुलिसकर्मी और पुरुष पुलिसकर्मी भी तैनात हैं जोकि मंदिर में नंगे पांव अपनी ड्यूटी दे रहे हैं लेकिन इन महाशय को शर्म तक नहीं आई कि इनके उच्च अधिकारी नंगे पांव खड़े हैं और यह जूते पहनकर अपने अधिकारी एवं भगवान के साथ मजाक कर रहा है।
मंदिर प्रांगण में सही लिखा है देखिए:
तस्वीर में आप साफ देख सकते हैं कि मंदिर परिसर में एक पोस्टर लगा है जिसमें लिखा है …देखो मूर्ख चप्पल पहनकर घूम रहा है। बस फर्क इतना है कि देखो मूर्ख मंदिर में जूता पहने ड्यूटी दे रहा है।

इस तरह के कृत्य पर पुलिस के आलाधिकारियों और मंदिर प्रशासन को भी ध्यान देना चाहिए।








