रोशन जैकब की अध्यक्षता में हेरिटेज कॉरिडोर के निर्माण के सम्बन्ध में बैठक

लखनऊ 19 दिसम्बर 2022

मण्डलायुक्त डा0 रोशन जैकब की अध्यक्षता में लखनऊ स्मार्ट सिटी के अर्न्तगत हेरिटेज कॉरिडोर (कैसरबाग चौराहे से परिवर्तन चौक व परिवर्तन चौक से घण्टाघर तक) के निर्माण के सम्बन्ध में विचार-विमर्श हेतु आयुक्त सभागार में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार, लखनऊ विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष इन्द्रमणि त्रिपाठी, नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह, सचिव हुसैनाबाद ट्रस्ट, क्षेत्रीय पयर्टन अधिकारी, सचिव रूमी फाउन्डेशन सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान सम्बन्धित अधिकारी द्वारा बताया गया कि फसाद लाइटिंग हेरिटेज बिल्डिंगों, छोटा इमामबाड़ा, बड़ा इमामबाड़ा, रूमी गेट, घण्टाघर आदि स्थानों पर फसाद लाइटिंग लगायी जानी है। मण्डलायुक्त ने बेगम हजरत महल पार्क, ग्लो पार्क, पर्यटन सुविधा केन्द्र, पार्क में बैठने हेतु बेंच, पीने का पानी, फाउन्टेन, डस्टबिन आदि के सुदृर्यीकरण को लेकर विचार-विमर्श किया।

मण्डलायुक्त ने निर्देश देते हुये कहा कि हेरिटेज कॉरिडोर में ड्रेनेज की समस्या न उत्पन्न हो इसके लिये मास्टर प्लान बनाने के साथ ही जिन स्थानों पर मरम्मत की आवश्यकता हो उसे तत्काल करा लें। कैसरबाग हेरिटेज पैलेस के सौन्दर्यीकरण को लेकर सम्बन्धित द्वारा जानकारी उपलब्ध करायी गई। उन्होंने कहा कि जो भी खराब फसाद लाइटें है उन्हें तत्काल सही कराने के निर्देश सम्बन्धित को दिये।

अमीरूदौला लाइब्रेरी के छत का मरम्मत, स्टोरेज, फाउन्टेन मरम्मत, शौचालय निर्माण कार्य, कैन्टीन निर्माण आदि के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारी द्वारा बताया गया कि उपरोक्त कार्य कराया जाना अतिआवश्यक है जिसके सम्बन्ध में मण्डलायुक्त द्वारा विचार-विर्मश किया गया।

Related Articles

Back to top button
btnimage