उ.प्र विकास प्राधिकरण कर्मचारी संयुक्त संगठन एवं उ.प्र विकास प्राधिकरण सेवा निवृत्त वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक संपन्न

गुरुवार को उ.प्र विकास प्राधिकरण कर्मचारी संयुक्त संगठन एवं उप्र विकास प्राधिकरण सेवा निवृत्त वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक सचिव, आवास एवं शहरी नियोजन रणविजय सिंह की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में आवास अनुभाग ५ एवं १० के अनुभाग अधिकारी एवं समीक्षा अधिकारी तथा संगठन की ओर से अवधेश कुमार सिंह, एम पी शर्मा, वृन्दावन दोहरे, जे पी गौड़ दिनेश कुमार जोशी, अशोक कुमार शर्मा, बाबा गोविन्द दास, यशवीर सिंह, ऋर्षिपाल सिंह, कमलेश पाठक आदि ने प्रतिभाग किया।

बैठक में ११ सूत्रीय मांग पत्र पर विस्तार से चर्चा हुई। दैनिक वेतन भोगी, वर्कचार्ज संविदा कर्मचारियों के विनियमितिकरण के सम्बंध में अवगत कराया गया कि उपाध्यक्षों द्वारा भेजे गये प्रस्ताव के अनुसार कार्यवाही की जायेगी। चिकित्सा परिचर्चा नियमावली के आलोक में कहा गया कि जिन प्राधिकरणों में नियमावली अंगीकृत नहीं की गई है। १५ दिन के अन्तराल में रिव्यू करते हुए एक माह में कराने का आश्वासन दिया गया। अकेन्दीयत सेवा नियमावली अन्तिम चरण में है और शीघ्र जारी करने का प्रयास किया जायेगा। वेतन विसंगति एवं पुनरीक्षित ग्रेड वेतन के सम्बन्ध रिव्यू करते हुए कार्यवाही की जायेगी। अकेन्दीयत पेंशन निधि का फण्ड बनाए जाने पर सहमति दी गयी।

Related Articles

Back to top button
btnimage