चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने कोविड-19 वैक्सीनेशन का निरीक्षण किया

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने जनपद लखनऊ के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों में किए जा रहे कोविड-19 वैक्सीनेशन का निरीक्षण किया। चिकित्सा शिक्षा मंत्री सर्वप्रथम माननीय मुख्यमंत्री जी के साथ डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान पहुंचे। इसके उपरांत चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने एसजीपीजीआई में कोविड-19 वैक्सीनेशन कार्यों का निरीक्षण किया। इसी क्रम में उन्होंने लोकबंधु चिकित्सालय में भी वैक्सीनेशन कार्यों का अवलोकन किया। अंत में मंत्री जी ने किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में कोविड-19 वैक्सीनेशन कार्यों का निरीक्षण किया।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने निरीक्षण के दौरान जिनका वैक्सीनेशन किया गया था और लगभग आधे घण्टे का समय व्यतीत हो गया था, ऐसे एस0जी0पी0जी0आई0 में लगभग 20 व्यक्तियों, लोक बन्धु में 10 व्यक्तियों तथा के0जी0एम0यू0 में 15 व्यक्तियों से फीडबैक भी लिया। सभी के द्वारा उन्हें यह अवगत कराया गया कि वैक्सीनेशन के उपरान्त किसी को कोई भी समस्या महसूस नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन पूर्णतया सुरक्षित है इसका किसी प्रकार का साइड इफेक्ट नहीं है। इस संबंध में लोगों को भी जागरूक किया जाए कि वे किसी प्रकार की अफवाह से बचें और अपनी बारी का इंतजार करें। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते रहें।

निरीक्षण के दौरान अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा शिक्षा, डा0 रजनीश दूबे, जिलाधिकारी, लखनऊ, अभिषेक प्रकाश एवं अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
btnimage