मेयर सुषमा खर्कवाल ने ऊर्जा संरक्षण पर अर्द्ध दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन किया

उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी (यूपीनेडा )और ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई), विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन 15 जून, 2023 को नगर निगम लखनऊ के बाबू राजकुमार श्रीवास्तव समिति कक्ष में ऊर्जा संरक्षण पर अर्द्ध दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन सुषमा खर्कवाल, महापौर द्वारा दीप प्रज्जवलित करते हुए किया गया। कार्यक्रम में पार्षदगणों, नगर निगम व जलकल विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
कार्यक्रम में पार्षदगणों/अधिकारियों / कर्मचारियों को मार्ग प्रकाश, मोटर व पंप में ऊर्जा दक्षता के विषय में संदीप वर्मा (ऊर्जा क्षेत्र विशेषज्ञ) और प्रियंका खन्ना (एनर्जी एक्पर्ट) द्वारा ऊर्जा बचाव व ऊर्जा प्रबंधन के तरीको से अवगत कराया गया। इसके अतिरिक्त इलेक्ट्रिकल व्हीकल,सौर नीति, यूपीनेडा की वेबसाइट और ऊर्जा प्रबंधन की जानकारी प्रदान करने वाले ऐप के बारे में भी अवगत कराया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुषमा खर्कवाल महापौर, पार्षदगण, अवनीन्द्र कुमार, अपर नगर आयुक्त, महाप्रबन्धक, जलकल विभाग आदि अधिकारी उपस्थित थे। खुर्शीद फारूख, परियोजना अधिकारी, यूपी नेडा ने कार्यक्रम का संचालन किया और उनके द्वारा महापौर, पार्षदगणों व अधिकारियों का स्वागत किया।
महापौर, पार्षदगण व अपर नगर आयुक्त द्वारा यूपी नेडा के इस पहल कीसराहना की।








