बसपा और कांग्रेस के कई वरिश्ठ नेता, सांसद, विधायक समाजवादी पार्टी में हुए शामिल

लखनऊ।

समाजवादी पार्टी की नीतियों और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व के प्रति आस्था जताते हुए आज बसपा और कांग्रेस के कई वरिश्ठ नेता, पूर्व सांसद, विधायक एवं ग्राम प्रधान समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। इनका स्वागत करते हुए अखिलेश यादव ने आशा जताई कि आने वाले समय में वे समाजवादी पार्टी की बड़ी ताकत बनेंगे और भाजपा को हराने में सहयोगी की भूमिका में होंगे।

आज अलीगढ़ के पूर्व सांसद  विजेन्द्र सिंह (कांग्रेस), बसपा के पूर्व विधायक  जमीरउल्ला, सहारनपुर के पूर्व कैबिनेट मंत्री चैधरी लियाकत अली के अतिरिक्त सर्वश्री सगीर अहमद, लोधी, राकेश राजपूत एटा, रामदुलारे भार्गव पूर्व ब्लाक प्रमुख सिधौली, अब्दुल रशीद खां पूर्व ब्लाक प्रमुख बलहा नानपारा, दीपू यादव प्रदेश अध्यक्ष शिक्षक संघ, विष्णु जाटव, कृष्ण कुमार एडवोकेट जेवर, सुनील राजवंशी, जोनल इंचार्ज बसपा, मजाहिर राणा, (सहारनपुर) कपिल शर्मा, मोहित बंसल, इंद्रदेव चैहान, (अलीगढ़) लोकेश चैधरी तथा बृजेश गौतम, गोरखपुर अपने सैकड़ों समर्थक साथियों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

इनके अतिरिक्त अर्जुन सिंह भोलू अध्यक्ष प्रधान संगठन, अलीगढ़ के साथ 40 प्रधानों ने भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ली। उनके साथ राष्ट्रीय बजरंग दल के भी कई नेता समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। बसपा छोड़कर  सुरेश गौतम पूर्व जिला प्रभारी देवरिया, गुड्डू चौधरी एवं संजय भारती बलिया भी समाजवादी पार्टी में शामिल हुए।

इस अवसर पर  विजेन्द्र सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में श्री अखिलेश यादव की क्षमता, विकास परक सोच के कारण सभी को उनसे उम्मीदे हैं। उनमें देश का भविष्य बनने की क्षमता एवं दक्षता है। आने वाले समय में देश का मान सम्मान उनके हाथों में सुरक्षित रहेगा। भाजपा को रोकने में वही सक्षम हैं।  अब्दुल रशीद खां, लोधी राकेश राजपूत, चैधरी लियाकत अली, जमीरउल्ला तथा अर्जुन सिंह ‘भोलू‘ ने भी सन्2022 के चुनावों में समाजवादी पार्टी को बहुमत से जिताने तथा मुख्यमंत्री की कुर्सी पर  अखिलेश यादव को बिठाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री  सलीम शेरवानी, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव  राजेन्द्र चौधरी, अरविन्द कुमार सिंह एमएलसी, उदयवीर सिंह, अरशद खान पूर्व विधायक,  मिठाईलाल भारती आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Related Articles

Back to top button
btnimage