लिरिक्स फाउंडेशन ने विश्व पर्यावरण दिवस पर विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण किया

यूपी सीएम न्यूज़। आज 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लिरिक्स फाउंडेशन ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया। इस अवसर पर फाउंडेशन ने लखनऊ के विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण किया।

लिरिक्स फाउंडेशन के अध्यक्ष आरके मिश्रा ने बताया कि संस्था ने आज 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अधिक से अधिक छायादार वृक्ष लगाए हैं जिससे छाया के साथ-साथ ऑक्सीजन की प्रचुर मात्रा भी वायुमंडल को मिल सके।

उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में कोरोना जैसी महामारी में हम लोगों ने ऑक्सीजन मानव जीवन के लिए कितना महत्वपूर्ण है यह जाना भी है और समझा भी है। अगर पृथ्वी पर जीवन को बचाना है तो वह केवल वृक्षारोपण से ही संभव हो सकता है।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में फाउंडेशन के तरफ से आकाशदीप, हिमांशु श्रीवास्तव, मानसी मिश्रा, देवाशीष तालुकदार, प्रदीप सिंह, अनीता सिंह, आकर्ष सूर्यवंशी आदि लोग भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage