लखनऊ नगर निगम: 4 लाख से अधिक अब भी बकाया, 1 जुलाई से बदली छूट की व्यवस्था

वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में 3 लाख मकान मालिकों ने भरा टैक्स

लखनऊ।
वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (अप्रैल से जून) के दौरान नगर निगम लखनऊ द्वारा हाउस टैक्स एवं यूज़र चार्ज की वसूली संबंधी अद्यतन आंकड़े जारी किए गए हैं। नगर निगम द्वारा नागरिकों को 30 जून 2025 तक ऑनलाइन माध्यम से हाउस टैक्स जमा करने पर 10 प्रतिशत की छूट प्रदान की जा रही थी। यह छूट अब 30 जून के साथ समाप्त हो रही है। 1 जुलाई 2025 से संशोधित व्यवस्था लागू की जाएगी, जिसके अंतर्गत यह 10 प्रतिशत की छूट केवल उन्हीं करदाताओं को दी जाएगी जो हाउस टैक्स के साथ-साथ यूज़र चार्ज का भी भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करेंगे। नगर निगाम के आंकड़ों के अनुसार कुल 7,33,521 पंजीकृत मकानों में से 3,00,208 मकान मालिकों ने हाउस टैक्स का भुगतान किया है, जबकि 4,33,313 मकान अब भी टैक्स जमा नहीं कर सके हैं।
जोनवार टैक्स वसूली का ब्योरा:
– *जोन 1* में कुल 57,372 मकानों में से 18,825 ने टैक्स अदा किया है। यहां से नगर निगम को ₹16.58 करोड़ की प्राप्ति हुई, जिसमें ₹1.47 करोड़ की छूट दी गई।
– *जोन 2* में 52,788 मकानों में से 18,440 ने भुगतान किया और ₹8.26 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ। यहां ₹73.84 लाख की छूट दी गई।
– *जोन 3* में 1,25,621 मकानों में से 52,617 ने टैक्स जमा किया, जिससे ₹25.71 करोड़ की वसूली हुई। इसमें ₹2.28 करोड़ की छूट शामिल रही।
– *जोन 4* में 82,472 मकानों में से 39,242 से टैक्स वसूल कर ₹46.72 करोड़ प्राप्त हुए। छूट की राशि ₹4.30 करोड़ रही।
– *जोन 5* में 55,293 मकानों में से 26,259 मकानों ने टैक्स जमा किया, जिससे ₹13.23 करोड़ की आमदनी हुई। यहां ₹1.10 करोड़ की छूट दी गई।
– *जोन 6* में 1,37,469 मकान दर्ज हैं, जिसमें 38,710 ने टैक्स जमा किया। फिर भी ₹13.09 करोड़ वसूले गए और ₹1.21 करोड़ की छूट दी गई।
– *जोन 7* में 1,04,532 मकानों में से 49,246 ने टैक्स भुगतान किया और नगर निगम को ₹23.93 करोड़ की प्राप्ति हुई। ₹2.03 करोड़ की छूट दी गई।
– *जोन 8* ने सबसे अधिक सहयोग किया, जहां 1,17,974 मकानों में से 56,869 ने टैक्स जमा कर ₹54.86 करोड़ की रिकॉर्ड वसूली करवाई। यहां ₹5.07 करोड़ की छूट प्रदान की गई।
यूज़र चार्ज भुगतान का जोनवार विवरण निम्नानुसार है:
  • जोन 1 में कुल 22 मकान मालिकों द्वारा ₹18,900 का यूज़र चार्ज जमा किया गया, जिस पर ₹2,100 की छूट प्रदान की गई।
जोन 2* में 35 मकानों से ₹28,800 की वसूली हुई और ₹3,200 की छूट दी गई
  • जोन 3 में 179 मकान मालिकों ने यूज़र चार्ज के रूप में ₹1,40,400 का भुगतान किया, जिस पर ₹15,600 की छूट दी गई।
जोन 4* में 111 मकानों से ₹94,600 का भुगतान प्राप्त हुआ और ₹10,400 की छूट दी गई
  • जोन 5 में 47 मकानों से ₹36,400 यूज़र चार्ज के रूप में प्राप्त हुआ, जिस पर ₹4,000 की छूट दी गई।
जोन 6 में 80 मकान मालिकों द्वारा ₹57,600 का भुगतान किया गया, और ₹6,400 की छूट दी गई
  • जोन 7 में सर्वाधिक 186 मकान मालिकों ने ₹1,56,450 का यूज़र चार्ज जमा किया, जिस पर ₹17,350 की छूट प्रदान की गई।
जोन 8 में 162 मकान मालिकों से ₹1,32,984 की वसूली हुई, जिस पर ₹14,750 की छूट दी गई।
उपरोक्त अवधि में कुल ₹6,66,134 का यूज़र चार्ज एकत्र किया गया तथा ₹73,800 की कुल छूट दी गई।
हाउस टैक्स के कुल आंकड़े:
– कुल मकान: 7,33,521
– टैक्स जमा करने वाले मकान: 3,00,208
– अब भी बकाया मकान: 4,33,313
– कुल वसूली: ₹2,02,40,72,251
– कुल छूट दी गई: ₹17,99,56,631
अब सिर्फ ऑनलाइन भुगतान पर मिलेगी छूट
नगर निगम द्वारा यह भी सूचित किया गया है कि दिनांक 30 जून 2025 के बाद हाउस टैक्स पर मिलने वाली 10% की छूट समाप्त कर दी गई है। यह छूट अब केवल उन्हीं नागरिकों को उपलब्ध होगी जो 31 जुलाई 2025 तक हाउस टैक्स के साथ यूज़र चार्ज का भी भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करेंगे। यह संशोधित व्यवस्था नागरिकों को डिजिटल माध्यम से कर भुगतान के लिए प्रोत्साहित करने एवं नगर निगम की राजस्व प्रणाली को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से लागू की गई है। *नगर आयुक्त श्री गौरव कुमार* ने नागरिकों से अपील की है कि वे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से समय पर भुगतान करें ताकि छूट का लाभ उठा सकें और विलंब शुल्क से बचा जा सके।

Related Articles

Back to top button
btnimage