LUCKNOW LDA: व्यावसायिक सम्पत्तियों की नीलामी करेगा लखनऊ एलडीए

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि प्राधिकरण की आय बढ़ाने के लिए पारदर्शिता एवं प्रतिस्पर्धा रखने के उद्देश्य से व्यावसायिक सम्पत्तियों की ई-नीलामी 26.10.2021 को की जायेगी।
इस सम्बन्ध में व्यापक जानकारी देते हुए व्यावसायिक सम्पत्तियों के प्रभारी अमित राठौर ने बताया कि प्राधिकरण की गोमतीनगर योजना में दुकानों तथा व्यावसायिक भूखण्डों, गोमतीनगर विस्तार योजना में हेल्थ सेन्टर एवं व्यावसायिक भूखण्डों के साथ ही सेक्टर-4 में सरस्वती अपार्टमेण्ट के बगल में निर्मित कन्विनिएन्ट दुकानों, सी.जी. सिटी में व्यावसायिक, माॅल, सी.एन.जी. फिलिंग स्टेशन, होटल, सिटी क्लब, स्कूल तथा मिश्रित भू-उपयोग के भूखण्डों, कानपुर रोड योजना में लोकल तथा कंवीनियन शाॅप के भूखण्डों, शारदानगर योजना के रजनी खण्ड में व्यावसायिक भूखण्डों एवं सामुदायिक केन्द्रों, बंसतकुंज (हरदोई रोड) योजना में शाॅपिंग माॅल, पेट्रोल पम्प एवं व्यावसायिक भूखण्डों तथा जानकीपुरम योजना में नर्सिंग होम, हेल्थ फैसेल्टिज एवं व्यावसायिक भूखण्डों की ई-नीलामी की जा रही है।
उपरोक्त योजनाओं में भूखण्डों क्रय हेतु इच्छुक व्यक्ति एवं संस्थाऐं प्राधिकरण के पोर्टल www.ldaonline.co.in पर सम्पत्तियों का सम्पूर्ण विवरण देख सकते हैं। नीलामी में भाग लेने के लिए ई-आक्शन पोर्टल www.eauctionlda.in पर दिनांक 14.09.2021 से दिनांक 20.10.2021 तक पंजीकरण कराया जा सकता है। पंजीकृत व्यक्ति दिनांक 26 अक्टूबर, 2021 को नीलामी में भाग ले सकते हैं।
उपरोक्त भूखण्डों के साथ ही विभिन्न योजनाओं में निर्मित व्यावसायिक केन्द्रों में आवंटन से रिक्त दुकानों की नीलामी भी की जा रही है। इच्छुक व्यक्ति एवं संस्थाऐं प्राधिकरण के पोर्टल www.ldaonline.co.in पर सम्पत्तियों का सम्पूर्ण विवरण देख सकते हैं। नीलामी में भाग लेने के लिए ई-आक्शन पोर्टल www.eauctionlda.in पर दिनांक 16.09.2021 से दिनांक 25.10.2021 तक पंजीकरण कराया जा सकता है। पंजीकृत व्यक्ति दिनांक 30 अक्टूबर, 2021 को नीलामी में भाग ले सकते हैं।
लखनऊ शहर में अपना व्यवसाय प्रारम्भ करने का यह सुनहरा अवसर है।
खबर लगवाने के लिए सम्पर्क करें:
सम्पर्क UPCM NEWS Contact : 9454451726 Website : https://www.upcmnews.com/ Facebook : https://www.facebook.com/upcmnewseditor Twitter : https://twitter.com/upcmnews







