लखनऊ डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने लखनऊ–जैतीपुर रेल खंड का निरीक्षण किया

उत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा ने 26.07.2025 को लखनऊ से जैतीपुर रेल खंड का विंडो ट्रेलिंग (Window Trailing) के माध्यम से निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का उद्देश्य संरक्षा मानकों की समग्र समीक्षा, परिचालन व्यवस्था में सुधार तथा यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाना था।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मार्ग में पड़ने वाले लेवल क्रॉसिंग, ट्रैक, सिग्नलिंग सिस्टम और संरक्षा संबंधित पहलुओं की गहनता से समीक्षा की। उन्होंने हरौनी में चल रहे रोड ओवर ब्रिज (ROB) के निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया और इसके कार्य की प्रगति की जानकारी ली। इसके बाद, जैतीपुर स्टेशन पर चल रहे नॉन इंटरलॉकिंग (NI) कार्यों का भी बारीकी से जायज़ा लिया।

मण्डल रेल प्रबंधक ने सिग्नल, रिले रूम, सिग्नल मेंटेनेंस के  कार्य और अन्य संबंधित गतिविधियों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान, उन्होंने अल्ट्राटेक सीमेंट के अधिकारियों के साथ एक बैठक भी की और कार्य की प्रगति के बारे में विस्तृत चर्चा की।

उन्होंने NI कार्य की प्रगति, संरक्षा उपायों और कार्यस्थल पर कार्यरत कर्मचारियों को उपलब्ध कराई जा रही सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्य को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने एवं संरक्षा मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता न करने के निर्देश दिए।

मण्डल रेल प्रबंधक ने कहा, “यह NI कार्य रेल संरक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसके पूर्ण होने से इस खंड पर संचालन और अधिक सुरक्षित तथा सुगम हो सकेगा।”

Related Articles

Back to top button
btnimage