लोनी विधायक ने गणतंत्र दिवस पर #DLF में RWA द्वारा आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ किया

गाजियाबाद।
गाजियाबाद के लोनी विधानसभा के #DLF अंकुर विहार के A ब्लॉक RWA द्वारा 72th गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक नन्द किशोर ने झंडा रोहण करके किया।

लोनी विधायक नन्द किशोर ने ध्वजारोहण करने के उपरांत जनता को संबोधित किया और क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यो की जानकारी दी। उन्होंने वादा किया कि आगे भी विकास कार्य करते रहेंगे।

साथ ही विधायक ने RWA अध्यक्ष नवीन कुमार की भी तारीफ करते हुए कहा कि बहुत मेहनत करते है अपने निवासियों के लिए और बहुत कार्य करते रहते हैं।

विधायक ने कार्यक्रम की तारीफ करते हुए वहां उपस्थित RWA पदाधिकारी प्रवीन कुमार, रमन, अमल, प्रवीन बंसल, प्रवीन चंद्रा, छाया, अनीश, आशीष, अतुल, अशोक, भुवन, मुकेश, सचिन, विशाल, तरून गर्ग सभी को बधाई दी।

Related Articles

Back to top button
btnimage