72वें गणतंत्र दिवस पर राजपा अध्यक्ष समेत कई नेताओं ने ध्वजारोहण किया

कानपुर।
देशभर में 72वें गणतंत्र दिवस (Republic Day) पर धूम रही। 26 जनवरी एक ऐसा दिन है, जो देश का राष्ट्रीय पर्व है। देश के सभी धर्म और जाति के लोग इस दिन को राष्ट्र प्रेम से ओतप्रोत होकर मनाते हैं। इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ था. भारत को 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों से आजादी तो मिल गई थी, लेकिन 26 जनवरी 1950 को भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित हुआ था।
राष्ट्रीय जन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज सिंह ने सभी देश वासियों, प्रदेशवासियों को दी बधाई और रावतपुर में ध्वजारोहण किया गया।
राष्ट्रीय जन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज सिंह ने गणतन्त्र दिवस (Republic Day) के मौके पर सभी देशवासियो, प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि गणतन्त्र दिवस स्वाधीनता सेनानियों के त्याग की याद दिलाता है। गणतंत्र दिवस देशभक्तों के सपनों की प्रतिबद्धता का संकल्प दिलाता है। इसेक बाद आज राजपा अध्यक्ष सुबह 9:00 बजे ध्वजारोहण किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंकज सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष, जय शंकर शुक्ला, राष्ट्रीय सलाहकार/प्रचारक अजय शर्मा, प्रेमनाथ मिश्रा, गुल्लू त्रिवेदी सहित क्षेत्रीय लोगो ने हिस्सा लिया।








