एलडीए: इतनी नौटंकी क्यों? जब खुद ही कांटना था फीता…!

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व स्मारक समिति के सदस्य सचिव डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने शुक्रवार को स्मारक समिति के अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की। इस दौरान उन्होंने स्मारकों के कुशल प्रबंधन हेतु समस्त कर्मियों की बॉयोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य करने सम्बंधी आदेश जारी किये।
आपको तस्वीरों में साफ दिख रहा होगा कि किस प्रकार आमजन से फीता कटवाने की नौटंकी चल रही है और आखिर में कैंची से फीता किसने कांटा? अब सवाल है जब इतनी नौटंकी ही करनी थी तो आमजन की भावनाओं से खिलवाड़ क्यों किया गया?

इन अधिकारियों को जनता को मूर्ख बनाने में ज्यादा मजा आता है। वैसे भी लखनऊ विकास प्राधिकरण के अधिकारी जनता की कमाई से अपना घर चला रहे हैं क्योंकि विभाग का वेतन तो केवल चूरन जैसा है।









