#LDA ने मानक नगर में निर्माणाधीन अवैध काॅम्पलेक्स किया सील

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी द्वारा शहर में अवैध निर्माणों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में प्रवर्तन जोन-3 की टीम ने गुरूवार को मानक नगर थानाक्षेत्र के श्रंगार नगर में एक निर्माणाधीन अवैध काॅम्पलेक्स को सील किया।
प्रवर्तन जोन-3 के जोनल अधिकारी अरूण कुमार सिंह ने बताया कि दीपक भल्ला व अन्य द्वारा मानक नगर थानाक्षेत्र के श्रंगार नगर में भूखण्ड संख्या-26ए पर लगभग 1800 वर्गफिट क्षेत्रफल में पूर्व निर्मित भवन की दीवार को तोड़कर भूतल पर 06 दुकानों का निर्माण कराया जा रहा था। इसके विरूद्ध विहित न्यायालय में वाद संख्या-96/2023 योजित किया गया था। उक्त प्रकरण में विपक्षी द्वारा निर्माण के सम्बंध में कोई स्वीकृत मानचित्र/साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया तथा स्थल पर चोरी-छिपे निर्माण कार्य जारी रखा गया। इस पर विहित न्यायालय द्वारा प्रश्नगत स्थल को सील किये जाने के आदेश पारित किये गये थे।
उक्त आदेश के अनुपालन में आज सहायक अभियंता वाई0पी0 सिंह के नेतृत्व में अवर अभियंता भरत पाण्डेय व जगदीश सिंह द्वारा प्राधिकरण पुलिस बल व स्थानीय थाने के पुलिस बल के सहयोग से परिसर को सील कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button
btnimage