जोन 5 के कल्याणपुर में अवैध अपार्टमेंट को एलडीए ने किया सील

लखनऊ।

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी द्वारा शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में मंगलवार को प्रवर्तन जोन-5 की टीम ने कल्याणपुर के आदिल नगर क्षेत्र में निर्माणाधीन अवैध अपार्टमेंट को सील कर दिया।

 

प्रवर्तन जोन-5 के प्रभारी जोनल अधिकारी रामशंकर ने बताया कि सिराज अहमद, मलिक फैसल व अन्य द्वारा कल्याणपुर पश्चिम के आदिल नगर में 10 हजार वर्गफिट के भूखण्ड पर लगभग 8000 वर्गफुट क्षेत्रफल में भूतल समेत पांच मंजिल का निर्माण करते हुए फ्लैट निर्मित किये गये थे। जिसके विरूद्ध विहित न्यायालय में वाद संख्या-421/2022 योजित किया गया था। उक्त प्रकरण में विपक्षी द्वारा कोई स्वीकृत मानचित्र/साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया तथा स्थल पर चोरी-छिपे निर्माण कार्य कराया जाता रहा।

इस पर विहित प्राधिकारी न्यायालय द्वारा प्रश्नगत स्थल को सील किये जाने के आदेश पारित किये गये थे। उक्त आदेश के अनुपालन में आज सहायक अभियंता शीतल प्रसाद के नेतृत्व में अवर अभियंता विपिन बिहारी राय द्वारा प्राधिकरण पुलिस बल व स्थानीय थाने के पुलिस बल के सहयोग से परिसर को सील कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button
btnimage