पौधरोपण महाभियान-2025 के तहत एलडीए ने शहर में लगाये पौधे : प्रथमेश कुमार

लखनऊ विकास प्राधिकरण ने पौधरोपण महाभियान-2025 के अंतर्गत अपनी विभिन्न योजनाओं व शहर के पार्कों में पौध रोपण किया। लखनऊ जनपद में अभियान के नोडल अधिकारी प्रमुख सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य पारसार्थी सेन शर्मा व प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बुधवार को अयोध्या रोड पर विकसित किये जा रहे सौमित्र वन में पौधे रोपित करके अभियान की शुरूआत की।
इस दौरान प्रमुख सचिव ने सौमित्र वन का निरीक्षण करके वहां प्राधिकरण द्वारा कराये जा रहे कार्यों की सराहना भी की। एलडीए सचिव विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा शहर में वृहद स्तर पर पौध रोपण अभियान चलाया गया। इस क्रम में सौमित्र वन, गोमती रिवर फ्रंट, हैदर कैनाल, शहीद पथ, सी0जी0 सिटी स्थित नंदन वन, बसंतकुंज योजना में विकसित किये जा रहे मैंगो पार्क एवं आयुर्वेद पार्क में बड़ी संख्या में पौधे लगाये गये। इसके अलावा प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं में स्थित ग्रीन बेल्ट/पार्कों में पौध रोपण किया गया।
उन्होंने बताया कि प्राधिकरण द्वारा नये पौधे लगाने के साथ ही पुराने पेड़ों को भी सहेजने का काम किया जा रहा है। जिसके क्रम में ग्रीन कॉरिडोर की राह में आ रहे 12 से 15 साल पुराने 166 पेड़ों को काटने के बजाए इन्हें प्रत्यारोपित करके संरक्षित किया जा रहा है। हाल ही में ऐसे 21 पुराने पेड़ों को विशेषज्ञों की देखरेख में रिवर फ्रंट पर प्रत्यारोपित किया गया है। शेष बचे पेड़ों को भी इसी तरह प्रत्यारोपित करके सुरक्षित करने का काम किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
btnimage