एलडीए : 04 नवम्बर को होगी सरदार वल्लभभाई पटेल आवासीय योजना के फ्लैटों की लॉटरी

लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित सरदार वल्लभभाई पटेल आवासीय योजना, जियामऊ, डालीबाग, लखनऊ के अंतर्गत 1 BHK फ्लैटों की लॉटरी दिनांक 10.11.2025 एवं 11.11.2025 को संपादित की जानी थी।
अपरिहार्य कारणों से अब यह लॉटरी दिनांक 04.11.2025 (प्रातः 10:00 बजे) संपादित की जाएगी। यह लॉटरी प्रक्रिया ऑनलाइन प्राप्त आवेदन पत्रों में से पात्र आवेदकों के मध्य आयोजित की जाएगी।
लॉटरी का आयोजन इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, मर्करी हाल, लखनऊ में किया जाएगा।
जो आवेदक लॉटरी प्रक्रिया में प्रतिभाग करना चाहते हैं, वे नियत तिथि पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में उपस्थित होकर लॉटरी में भाग ले सकते हैं।
लॉटरी का सीधा प्रसारण (Live Streaming) प्राधिकरण के YouTube चैनल पर भी देखा जा सकता है।








