एलडीए : देवपुर पारा योजना के पास अवैध व्यावसायिक काॅम्पलेक्स सील

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शनिवार को प्रवर्तन जोन-3 की टीम ने पारा क्षेत्र में एक अवैध व्यावसायिक काॅम्पलेक्स सील किया।
प्रवर्तन जोन-3 की जोनल अधिकारी वन्दना पाण्डेय ने बताया कि संजय कुमार व अन्य द्वारा कबीरनगर देवपुर पारा योजना के निकट लगभग 3000 वर्गफिट क्षेत्रफल के भूखण्ड पर काॅमर्शियल काॅम्पलेक्स का निर्माण करवाया जा रहा था। प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराये बिना किये जा रहे उक्त निर्माण कार्य के विरूद्ध विहित न्यायालय द्वारा वाद योजित करते हुए सीलिंग के आदेश पारित किये गये थे।
जिसके अनुपालन में सहायक अभियंता अनूप श्रीवास्तव के नेतृत्व में अवर अभियंता संजय शुक्ला व एस0के0 सिंह द्वारा प्राधिकरण पुलिस व स्थानीय थाने के पुलिस बल के सहयोग से अवैध निर्माण को सील कर दिया गया।








