#LDA ने बालागंज में नजूल भूमि पर कराये गये अवैध निर्माण को किया ध्वस्त

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी द्वारा प्राधिकरण की अर्जित व नजूल भूमि पर से अवैध कब्जों/अतिक्रमण को हटाने के सम्बंध में दिये गये निर्देशों के क्रम में शुक्रवार को बालागंज में अवैध निर्माण को ध्वस्त करके नजूल भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया।
प्राधिकरण के सचिव पवन कुमार गंगवार ने बताया कि बालागंज में खसरा संख्या-257 नजूल भूमि है। इस पर कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से कब्जा करते हुए बाउंड्रीवाॅल व काॅलम का निर्माण करा लिया गया था, जिसके विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे। उक्त आदेशों के अनुपालन में आज प्रवर्तन जोन-7 के जोनल अधिकारी डी0के0 सिंह, नजूल अधिकारी अरविंद त्रिपाठी व सहायक अभियंता उदयवीर सिंह की उपस्थिति में नजूल व प्रवर्तन अनुभाग के कर्मचारियों द्वारा स्थानीय थाने के पुलिस बल के सहयोग से अवैध निर्माण को ध्वस्त कराते हुए भूखण्ड को पूरी तरह खाली करा लिया गया।








