एलडीए : गोसाईंगंज, माल व दुबग्गा में 10 अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर

लखनऊ विकास प्राधिकरण ने बुधवार को गोसाईंगंज, माल व दुबग्गा क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान लगभग 42 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 10 अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया गया।
प्रवर्तन जोन-1 की जोनल अधिकारी संगीता राघव ने बताया कि हरगोविंद, सुधांशु सिंह, सजीव तिवारी, नादिर व मेसर्स अवध सिटी द्वारा गोसाईंगंज के मुअज्जम नगर, दुलारमऊ, बाजूपुर व महमूदपुर में लगभग 18 बीघा क्षेत्रफल में प्लाटिंग करते हुए अवैध कालोनी विकसित की जा रही थी। एलडीए से ले-आउट स्वीकृत कराये बिना की जा रही इन चारों अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया गया।
प्रवर्तन जोन-7 के जोनल अधिकारी माधवेश कुमार ने बताया कि माल व दुबग्गा क्षेत्र में अभियान चलाया गया। इस दौरान मोहम्मद रफी सिद्दीकी, मोहम्मद शकील, गुड्डू सैनी, तोताराम, महेन्द्र सिंह व अन्य द्वारा अलग-अलग स्थानों पर लगभग 24 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 06 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया।








