एलडीए: गुड़म्बा, बी0के0टी0 व दुबग्गा में गरजा बुलडोजर, मेट्रो सिटी समेत 04 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-5 एवं जोन-7 की टीम ने की कार्रवाई

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर शहर में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ लगातार चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार को प्रवर्तन टीम ने गुड़म्बा, बी0के0टी0 व दुबग्गा क्षेत्र में कार्रवाई की। इस दौरान प्राधिकरण से ले-आउट स्वीकृत कराये बिना विकसित की जा रही मेट्रो सिटी समेत 04 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया।
प्रवर्तन जोन-5 के जोनल अधिकारी माधवेश कुमार ने बताया कि सईद, जमाल व अन्य द्वारा गुड़म्बा के ग्राम-पलका में लगभग 5,000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में अवैध रूप से प्लाटिंग का कार्य कराया जा रहा था। इसके अलावा इमरान, कलाम व अन्य द्वारा बी0के0टी0 के ग्राम-अचरामऊ, नया पुरवा में लगभग 5,000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में अनाधिकृत रूप से प्लाटिंग का कार्य करते हुए अवैध कालोनी विकसित की जा रही थी। प्राधिकरण से ले-आउट स्वीकृत कराये बिना की जा रही इन दोनों अवैध प्लाटिंग को प्रवर्तन टीम द्वारा ध्वस्त कर दिया गया।
प्रवर्तन जोन-7 के जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह ने बताया कि इरफान अली व अन्य द्वारा दुबग्गा के ग्राम-कुशमौरा हलुआपुर में लगभग 12,500 वर्गमीटर क्षेत्रफल में अवैध रूप से प्लाटिंग का कार्य किया जा रहा था। इसी तरह अनीश पहलवान व अन्य द्वारा कुशमौरा हलुआपुर में लगभग 10,000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में अनाधिकृत रूप से प्लाटिंग का कार्य करते हुए मेट्रो सिटी नाम से अवैध कालोनी विकसित की जा रही थी। उक्त दोनों अवैध प्लाटिंग को प्रवर्तन टीम द्वारा ध्वस्त कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button
btnimage