एलडीए काकोरी व बी0के0टी0 में गरजा बुलडोजर, 06 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-3 एवं जोन-5 की टीम ने की कार्रवाई

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर शहर में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ लगातार चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार को प्रवर्तन टीम ने काकोरी व बी0के0टी0 क्षेत्र में कार्रवाई की। इस दौरान प्राधिकरण से ले-आउट स्वीकृत कराये बिना की जा रही 06 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया।
प्रवर्तन जोन-3 के जोनल अधिकारी विपिन कुमार शिवहरे ने बताया कि अंश, रज्जन व अन्य द्वारा काकोरी के ग्राम-कठिंगरा में लगभग 08 बीघा क्षेत्रफल में अवैध रूप से प्लाटिंग का कार्य किया जा रहा था। इसी तरह विनोद कुमार व अन्य द्वारा ग्राम-कठिंगरा में लगभग 1.5 बीघा क्षेत्रफल में अनाधिकृत रूप से प्लाटिंग का कार्य करते हुए शगुन सिटी नाम से अवैध कालोनी विकसित की जा रही थी। इसके अलावा एस0के0 दुबे व अन्य द्वारा काकोरी के ग्राम-चकौली में लगभग 02 बीघा क्षेत्रफल में प्लाटिंग की जा रही थी। प्राधिकरण से ले-आउट स्वीकृत कराये बिना की जा रही इन तीनों अवैध प्लाटिंग को प्रवर्तन टीम द्वारा ध्वस्त कर दिया गया।
प्रवर्तन जोन-5 के जोनल अधिकारी माधवेश कुमार ने बताया कि विनोद रावत व अन्य द्वारा बी0के0टी0 के अचरामऊ में लगभग 5,000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में अनाधिकृत रूप से प्लाटिंग का कार्य करते हुए अवैध कालोनी विकसित की जा रही थी। इसी तरह राम तेज वर्मा व अन्य द्वारा ग्राम-अचरामऊ में लगभग 7,000 वर्गमीटर व राम सरन यादव द्वारा लगभग 5,000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में अवैध रूप से प्लाटिंग का कार्य किया जा रहा था। प्राधिकरण से ले-आउट स्वीकृत कराये बिना की जा रही इन तीनों अवैध प्लाटिंग के विरूद्ध विहित न्यायालय द्वारा वाद योजित करते हुए ध्वस्तीकरण के आदेश पारित किये गये थे। जिसके अनुपालन में प्रवर्तन टीम द्वारा अवैध प्लाटिंग के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करायी गयी। इस दौरान डेवलपर्स द्वारा स्थल विकसित की गयी सड़क, नाली, बाउन्ड्रीवॉल, साइट ऑफिस आदि को ध्वस्त कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button
btnimage