सोशल मीडिया पर मदद के नाम पर लाखों की ठगी, पुलिस जांच में जुटी

हरदोई।
हरदोई के पाली में बीमार युवक की मदद के लिए सोशल मीडिया पर मदद की आग्रह कर के मंगाई गई धनराशि के मामले में पुलिस ने खनिकलापुर जहानपुर निवासी कथित समाजसेवी युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस उसके खाते में कितनी सहयोग धनराशि आयी और उपचार में कितनी खर्च की गई तमाम बिंदुओ पर जांच कर रही है।
क्षेत्र के गांव खनिकला जहानपुर निवासी झन्नूलाल मिश्र ने गांव के ही एक कथित समाजसेवी युवक पर उसके पुत्र अमित के इलाज के नाम सोशल मीडिया पर इलाज के लिए सहयोग की अपील की थी। लोगों ने मदद को हाथ बढ़ाये और लगभग 4 लाख 38 हजार रुपये खाता में ट्रांसफर कर दिए।मोबाइल नंबर सोशल मीडिया पर बीमार युवक की इमदाद करने की अपील करने वाले कथित समाजसेवी का होने के कारण सारा धन उसके खाते में चला गया।
मामले की जानकारी होने पर पुलिस आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया। आरोपी युवक ने बताया कि वह स्वीकार कर रहे हैं कि उनके खाते पर 4 लाख 38 हजार रुपये सहयोग धनराशि आयी,मगर गैर जनपदों के विभिन्न अस्पतालों में पिता व अन्य सदस्यों को साथ ले जाकर युवक के इलाज पर खर्च किये, यहां तक कि मध्यप्रदेश तक ले जाकर इलाज कराया।
अभिनेता सोनू सूद के मैनेजर व नेशनल रेसर चैम्पियन संग्राम सिंह को पीड़ित पिता का नंबर देकर मदद की गुहार उन्होंने खुद लगाई।कितनी सहयोग दोनों के साथ अन्य लोगों द्वारा पीड़ित के पिता को किया गया वह खुद जानते होंगे।क्योंकि नंबर पीड़ित के पिता का उनके द्वारा दिया गया था। उनके खाते पर आई दहयोग धनराशि का सारा हिसाब बीमार युवक के परिजनों को उनके द्वारा दे दिया गया। यह आरोप लगाने वाले पिता व गाँववासी भी जानते है। उन्हें राजनीतिक के तहत फसाया जा रहा है, वह निर्दोष हैं।
थानाध्यक्ष विनोद कुमार गोश्वामी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।








