पहूंज बांध पुनरोद्धार परियोजना से 5000 हे. सिंचन क्षमता का सृजन, 3368 किसान लाभान्वित

लखनऊ।
सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अन्तर्गत निर्माणाधीन विभिन्न 11 परियोजनाओं को पूरा करके किसानों के सिंचाई की अधिकतम सुविधा उपलब्ध कराकर फसल उत्पादन बढ़ाने के लिए सिंचाई विभाग लगातार प्रयासरत है। योजनाओं को संसाधन उपलब्ध कराकर उनको क्रियाशील कराया जा रहा है। इसके तहत पहूंज बांध पुनरोद्धार परियोजना को पूरा कराकर सिंचन क्षमता में वृद्धि की गयी है।

सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार पहूंज बांध पुनरोद्धार परियोजना जो वर्ष 2009-10 में शुरू हुई थी। उसको वर्ष 2018 में पूरा कराया गया। इस परियोजना से जनपद झांसी में 5000 हे0 सिंचन क्षमता का सृजन हुआ है। इस परियोजना से 3368 किसान लाभान्वित हो रहे हैं। परियोजना की मूल लागत 63.53 करोड़ रूपए तथा वास्तविक लागत 106.84 करोड़ रूपए है।
सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग प्रदेश में सिंचन क्षमता को बढ़ाकर किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। उत्तर प्रदेश की विशाल आबादी को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में खुशहाली लाना है। इसके लिए हर खेत तक पानी पहुंचाना सिंचाई विभाग का संकल्प भी है।

Related Articles

Back to top button
btnimage