#KGMU कुलपति ने बाल शल्य चिकित्सा विभाग का किया निरीक्षण

लखनऊ।

#KGMU कुलपति ने आज बाल शल्य चिकित्सा विभाग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुलपति द्वारा 1.5 वर्षीय शिशु बालक की शल्य चिकित्सा की गई।

यह शिशु inguinal hernia से पीड़ित था। कुलपति द्वारा हर्नियोटॉमी प्रोसीजर की तकनीक एवं जानकारियां प्रशिक्षु चिकित्सकों से साझा की गई।

उन्होंने जूनियर डॉक्टर्स को लैप्रोस्कोपिक एपेंडेक्टोमी से चिकित्सा प्राप्त रोगी की उचित देखभाल हेतु परामर्श भी प्रदान किया। लेफ्टिनेंट जनरल डॉ बिपिन पुरी पहले कुलपति हैं जिन्होंने पड़ पर रहते हुए चिकित्सा विश्वविद्यालय में शल्य चिकित्सा की है।

इसके बाद उन्होंने जनरल सर्जरी और पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग वाले पूरे ओटी कॉम्प्लेक्स का दौरा किया। वह काम करते हुए देखकर खुश थे। उन्होंने वहां काम कर रहे सर्जिकल विभागों के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

Related Articles

Back to top button
btnimage