MLC के निर्वाचन हेतु वाराणसी के केदारनाथ सिंह ने किया नामांकन

वाराणसी (10 नवंबर,2020)।
एमएलसी के निर्वाचन हेतु 10 नवम्बर को वाराणसी स्नातक खंड निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी माननीय केदारनाथ सिंह ने नामांकन दाखिल किया। जिसमें मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ऊर्जा एवं अतिरिक्त स्रोत ऊर्जा राज्य मंत्री एवं जनपद चंदौली के प्रभारी मंत्री उत्तर प्रदेश शासन उपस्थित होकर नामांकन पत्र दाखिल कराया।

इस अवसर पर मिर्जापुर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बृजभूषण सिंह एवं जिला उपाध्यक्ष जगदीश सिंह एवं जिला उपाध्यक्ष श्यामसुंदर केसरी एवं अमित पांडेय मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश दुबे बैजनाथ प्रजापति एवं जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage