सरकारी धन से जलशक्ति मंत्री ले रहे हवाई सर्वेक्षण का मजा, कितने हुए सफल?

उत्तर प्रदेश के राहत आयुक्त रणवीर प्रसाद ने वर्षा की स्थिति से अवगत कराते हुए बताया कि गत 24 घंटे में प्रदेश में 5.2 मि0मी0 औसत वर्षा हुई है, जो सामान्य वर्षा से 8.4 मि0मी0 के सापेक्ष 62 प्रतिशत है। इस प्रकार प्रदेश में 01 जून, 2021 से अब तक 586.1 मि0मी0 औसत वर्षा हुए, जो सामान्य वर्षा 637.3 मि0मी0 के सापेक्ष 92 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि घाघरा-बलिया क्वानों-गोण्डा में खतरे के जलस्तर से ऊपर बह रही है। प्रदेश के वर्षा से प्रभावित जनपदों में सर्च एवं रेस्क्यू हेतु एन0डी0आर0एफ0, एस0डी0आर0एफ0 तथा पी0ए0सी0 की कुल 66 टीमें तैनाती की गयी है, 5525 नावें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगायी गयी है तथा 976 मेडिकल टीमें लगायी गयी है। एन0डी0आर0एफ0, एस0डी0आर0एफ0 द्वारा 35986 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

जलशक्ति मंत्री ने बताया कि अब तक कुल 106129 ड्राई राशन किट वितरित किए गये हैं। अब तक कुल 416855 फूड पैकेट वितरित किए गए हैं। प्रदेश में 1131 बाढ़ शरणालय तथा 1321 बाढ़ चौकी स्थापित की गयी है। प्रदेश में अब तक कुल 1175 पशु शिविर स्थापित किये गये हैं।

जलशक्ति मंत्री ने बताया कि प्रदेश के जलशक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर जन-प्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ बैठक की। जलशक्ति मंत्री ने 31 अगस्त, 2021 को बाढ़ से प्रभावित जनपद गोण्डा, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, महाराजगंज, गोरखपुर का हवाई सर्वेक्षण, राहत वितरण, निरीक्षण तथा जन- प्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ बैठक कर राहत कार्यों की समीक्षा की। जलशक्ति मंत्री द्वारा निर्देशित किया गया कि बाढ़ प्रभावित ग्रामों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाना सुनिश्चित किया जाय तथा उनके लिए अस्थायी टेन्ट, राहत सामग्री किट, स्वास्थ्य व्यवस्था आदि उपलब्ध कराया जाय।

उन्होंने बताया कि राप्ती नदी के दांयें तट पर स्थित बसावनपुर रिंग बंध ओवरफ्लो होने के कारण क्षतिग्रस्त हो गया।

Related Articles

Back to top button
btnimage