फसल सुरक्षा के दृष्टिगत अब तक कुल 61,741.36 मी0टन/कि0ली0 कृषि रक्षा रसायनों का वितरण सुनिश्चित

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के निर्देशन में कृषि विभाग द्वारा फसल सुरक्षा के दृष्टिगत कृषि रक्षा रसायनों का वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है। कृषि विभाग से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान सरकार के कार्यकाल में अब तक कुल 61,741.36 मी0टन/कि0ली0 कृषि रक्षा रसायनों का वितरण कराया गया है।

कृषि विभाग से प्राप्त विस्तृत रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में रबी 2020-21 में माह नवम्बर, 2020 तक 3435.56 मी0टन/कि0ली0 रसायनों का वितरण कराया जा चुका है। खरीफ 2020 में कुल 9260 मी0टन/कि0ली0 लक्ष्य के सापेक्ष 10552.84 मी0टन/कि0ली0 कृषि रक्षा रसायन की उपलब्धता सुनिश्चित कराते हुए 7986.80 मी0टन/कि0ली0 रसायनों का वितरण कराया गया।

इसी प्रकार वित्तीय वर्ष 2019-20 में कुल 15878 मी0टन/कि0ली0 (खरीफ-5785 एवं रबी-10093) का वितरण कराया गया। वित्तीय वर्ष 2018-19 में कुल 16650 मी0टन/कि0ली0 (खरीफ-9139 एवं रबी-7511) का वितरण किया गया। वित्तीय वर्ष 2017-18 में कुल 17791 मी0टन/कि0ली0 (खरीफ-7610 एवं रबी-10181) का वितरण किया गया।

Related Articles

Back to top button
btnimage