प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 576.422 कि0मी0 सड़क का निर्माण पूर्ण

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2020-21 मंे 576.422 किमी0 सड़क का निर्माण पूर्ण किया गया है और 342.45 करोड़ रूपये व्यय किये गये हैं।

ग्राम्य विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अद्यतन प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की 05 वर्षीय 12562.02 कि0मी0 अनुरक्षणाधीन सड़कें अनुरक्षित की गई। साथ ही 71.17 कि0मी0 सड़कों का पीरियाडिक रिन्यूवल भी कराया जा चुका है, जिस पर 20.84 करोड़ रूपये की धनराशि व्यय की गयी है।

पीएमजीएसवाई-3 के अन्तर्गत भारत सरकार द्वारा वर्ष 2019-2024 तक 18937.05 कि0मी0 का लक्ष्य दिया गया है जिसके सापेक्ष प्रथम बैच-1 में 6352.97 कि0मी0, 4177.80 करोड़ रूपये का कार्य एन0आर0आई0डी0ए0 द्वारा स्वीकृत किया गया है।

Related Articles

Back to top button
btnimage