मंत्री सतीश शर्मा की उपस्थिति में नगर पालिका परिषद की कोर समिति की बैठक सम्पन्न

ब्यूरो चीफ राघवेंद्र पाठक

अंबेडकरनगर। नगर निकाय चुनाव में अकबरपुर नगर पालिका परिषद के चेयरमैन पद सहित सभी 25 वार्डों के सभासद पदों की सीट को अपने झोली में डालने की योजना रचना बनाए जाने के लिए भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में अकबरपुर नगर निकाय चुनाव प्रभारी खाद्य रसद एवम नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री सतीश शर्मा की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में संपन्न हुए अकबरपुर नगर पालिका परिषद की कोर समिति को सम्बोधित करते हुए नगर निकाय चुनाव प्रभारी राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि भाजपा के केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ सभी पात्र परिवारों को बिना भेद भाव के प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास की वृहद रूप रेखा बना कर कार्य कर रही है।भाजपा संगठन और सरकार देश और समाज सेवा में समर्पित हो कर कार्य कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की समाज और देश हित में किए गए कार्यों का लाभ नगर निगम,नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत की चुनावों में भाजपा प्रत्याशियों को मिलेगा।

बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि नगर निकाय चुनाव भाजपा के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। हमे एक एक सीट को जीतने की वृहद योजना बना कर कार्य करने की आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं के अनुभवों और पार्टी के प्रति समर्पण भाव से किए जाने कार्यों के बल पर चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को पूरे जनपद में मिलेगा।

विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय ने नगर निकाय चुनाव में जीत हासिल करने के बिंदुओं की चर्चा कर चुनाव जीतने का मंत्र देते हुए कहा कि नगर निकाय चुनाव में जीत दिलाने में सहायक सभी कारकों की तैयारी हम सभी को टीम भावना से शीघ्र करना होगा।

अकबरपुर नगर निकाय चुनाव संयोजक/जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने मुख्य अतिथि खाद्य रशद एवम नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री सतीश शर्मा सहित उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक के संपन्न होने की घोषणा किया।

बैठक में मुख्य रूप से नगर निकाय चुनाव प्रभारी/पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, जिला निकाय चुनाव संयोजक बाबा राम शब्द यादव, विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा, पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद, चेयर मैन सरिता गुप्ता, स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ जिला संयोजक सुरेश गुप्ता, नगर अध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव,बूथ प्रबंधन प्रमुख भरत शुक्ल, मतदाता सूची प्रमुख श्रीश मिश्र उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
btnimage