लोकमंगल दिवस में महापौर ने किया जनता की शिकायतों का निस्तारण

दिसम्बर माह के दूसरे मंगलवार को लोकमंगल दिवस का आयोजन जोन 3 और जोन 4 में किया गया जिसमें लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया ने जनता की समस्याओं की सुनवाई कर उनके निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
सीतापुर रोड स्थित खदरा रुद्रपुर निवासी सरोजनी बाजपेयी ने महापौर को बताया कि उनके घर के सामने स्थित नाले पर दुकाने एवं अन्य अतिक्रमण कर लिया गया है जिससे घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है, जिसपर महापौर ने जोनल अधिकारी को समस्या निस्तारण हेतु निर्देशित किया।
कृष्णा इन्क्लेव निवासी जगपाल ने महापौर को बताया कि उनके घर के पास सफाई नही होती है, जिसपर महापौर ने जोनल अधिकारी को कार्यवाही के लिए निर्देशित किया।
अलीगंज के एल 5/102 निवासी मदन मोहन ने महापौर को बताया कि उनके घर के सामने नालियों पर अवैध कब्जा कर रखा है, जिससे नालियाँ अवरुद्ध हो चुकी है और सफाई नही हो पा रही है जिसपर महापौर ने जोनल अधिकारी को अतिक्रमण हटवा कर सफाई कराने के लिए निर्देशित किया।
गोमतीनगर के वास्तुखण्ड निवासी भागवत प्रसाद मिश्रा ने महापौर से बताया कि उनके घर के सामने स्थित पार्क में समरसेविल का कार्य कराया जाए जिससे कि पार्क से उपयुक्त औधोनीक कार्य किया जा सके, जिसपर महापौर संयुक्ता भाटिया ने समस्या निस्तारण के लिए नगर अभियंता को निर्देशित किया।
इस दौरान कुल 39 शिकायतें पंजीकृत की गई जिनमे अभियंत्रण की 7, कर विभाग की 3, स्वास्थ्य की 07, मार्गप्रकाश की 06, उद्यान की 01, अतिक्रमण की 04, कर की 03 एवं अन्य की 08 शिकायतें पंजीकृत की गयी।
इस मौके पर महापौर संयुक्ता भाटिया संग अपर नगर आयुक्त पंकज सिंह, उपाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, के०के० जायसवाल, राघव राम तिवारी, कुमकुम राजपूत, संजय सिंह राठौर, शैलेन्द्र सिंह, भाजपा नेता शैलेन्द्र राय के साथ सम्बंधित जोनल अधिकारी के जोनल अधिकारी एवं उक्त जोन के अन्य अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित रहें।








