जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में स्वास्थ्य कार्यक्रमों की ज़िलाधिकारी द्वारा की गई गहन समीक्षा

ज़िलाधिकारी की जनपद वासियो से अपील, भीड़ भाड़ वाले स्थानों/सार्वजनिक स्थलों पर अपनी और दूसरों की सुरक5 के लिए मास्क का करे अवश्य प्रयोग

सी–सेक्शन के आंकड़ों में कमी के कारण उत्तरदायी चिकित्सकों के वेतन रोकने के दिये निर्देश

लखनऊ 22 दिसंबर 2022
जिलाधिकारी सूर्य पाल गंगवार द्वारा जिला स्वास्थ्य समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आहूत की गई। बैठक में कोविड की जांच, मातृ स्वास्थ्य, बाल स्वास्थ्य , आयुष्मान भारत योजना, कोविड टीकाकरण,राष्ट्रीय अंधता एवम दृष्टिहीनता नियंत्रण कार्यक्रम, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम सहित अन्य स्वास्थ्य कार्यक्रमों की गहन समीक्षा की.

बैठक में ज़िलाधिकारी द्वारा कोविड के नए वेरिएंट के बारे जानकारी ली एवम टेस्टिंग की संख्या बढ़ाने और हर पाज़ीटिव केस की जीनोम टेस्टिंग पर जोर दिया। ज़िलाधिकारी द्वारा सभी जनपदवासियों से अनुरोध किया गया कि अपनी व दुसरो की सुरक्षा के लिए भीड़ भाड़ वाले स्थानों/सार्वजनिक स्थलों पर मास्क का अवश्य प्रयोग करे। जिन लोगो ने टीकाकरण की दोनों डोज़ ले ली है वह प्रिकॉशन डोज़ लेना सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि जहां भी आवश्यकता हो वहाँ एएनएम एवम आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सहयोग लें। भीड़ भाड़ वाले दो गज की शारीरिक दूरी और साबुन से हाथ धोने की प्रक्रिया का पालन अमल में लाया जाए। साथ ही लोगों को कोविड से बचाव के बारे में जागरूक करने का कार्य किया जाए।

बैठक में ज़िलाधिकारी ने निम्न स्तर की बीमारियों के मरीजों को सीएचसी में ही इलाज करा कर जिला अस्पतालों में मरीजों की भीड़ को कम करने की सलाह दी गई। सभी महिला रोग विशेषज्ञों को कार्ययोजना बनाने के निर्देश देते हुए पिछले तीन महीनों में सभी सीएचसी में हुई कुल ओपीडी, सी–सेक्शन के आंकड़ों की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने निर्धारित मासिकवार व वार्षिक सी-सेक्शन के लक्ष्य को पूरा न कर पाने वाले चिकित्सको के खिलाफ विभागीय कार्यवाही करने के निर्देश दिए। ज़िलाधिकारी ने सभी चिकित्सा अधीक्षकों से सी–सेक्शन के आंकड़ों में कमी होने के कारण पूछते हुए सभी उत्तरदायी चिकित्सकों के वेतन रोकने के निर्देश दिए।

उक्त बैठक में जिलाधिकारी ने गर्भवती एवं नवजातों के टीकाकरण के लिए पंजीकरण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए एवं इनके आंकड़ों को पूर्ण करने एवं ई–कवच पोर्टल की दैनिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

बैठक में ज़िलाधिकारी द्वारा बताया गया कि अधिक से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाकर लक्ष्य को शीघ्र पूरा किया जाये। परिवार नियोजन, बाल स्वास्थ्य कार्यक्रमों, सहित सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जाए ताकि लोगो को इनका लाभ मिल सकें। उक्त के साथ ही ज़िलाधिकारी द्वारा जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत डिलीवरी के पश्चात लाभार्थी को मिलने वाली धनराशी की समीक्षा की गई।

बैठक में ज़िलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि पाँच साल तक की आयु के बच्चों का शत प्रतिशत नियमित टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए. शत प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति के लिए शिविर लगाए जाएं। उक्त के साथ ही जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम, राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम की भी समीक्षा की.

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी रिया केजरीवाल, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. आर. के.चौधरी, डा. आर.वी.सिंह, डा.बिमल बैसवार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, डा. एम.के. सिंह, जिला सर्विलांस अधिकारी डा. निशांत निर्वाण, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.सोमनाथ, डा. के. डी.मिश्रा, डा ए पी सिंह, डा संदीप जिला स्वास्थ्य शिक्षा, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सतीश यादव, सभी जिला अस्पतालों के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, शहरी एवं ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के चिकित्सा अधीक्षक, जिला समुदाय प्रक्रिया प्रबंधक विष्णु प्रताप, सुधीर वर्मा विश्व स्वास्थ्य संगठन, यूनिसेफ़, स्वयंसेवी संस्था पाथ और सीफार के प्रतिनिधि उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button
btnimage