सुशांत गोल्फ सिटी में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, मड़ियांव व सैरपुर में 02 अवैध कॉम्पलेक्स सील

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन जोन-2 एवं जोन-4 की टीम ने की कार्रवाई

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर शहर में अवैध निर्माण व प्लाटिंग के खिलाफ लगातार चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार को प्रवर्तन टीम ने सुशांत गोल्फ सिटी, सैरपुर व मड़ियांव क्षेत्र में कार्रवाई की। इस दौरान 20 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही एक अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। वहीं, प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराये बिना निर्मित किये जा रहे 02 व्यावसायिक कॉम्पलेक्स सील किये गये।
प्रवर्तन जोन-2 के जोनल अधिकारी प्रभाकर सिंह ने बताया कि अशोक कुमार व अन्य द्वारा सुशांत गोल्फ सिटी थानाक्षेत्र में सरथुवा रोड पर वृंदावन क्रासिंग के पास लगभग 20 बीघा क्षेत्रफल में अनाधिकृत रूप से प्लाटिंग का कार्य करते हुए अवैध कालोनी विकसित की जा रही थी। प्राधिकरण से ले-आउट स्वीकृत कराये बिना की जा रही उक्त अवैध प्लाटिंग के विरूद्ध विहित न्यायालय द्वारा वाद योजित करते हुए ध्वस्तीकरण के आदेश पारित किये गये थे।
जिसके अनुपालन में प्रवर्तन टीम द्वारा प्राधिकरण पुलिस व स्थानीय थाने के पुलिस बल के सहयोग से अवैध प्लाटिंग के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करायी गयी। इस दौरान विकासकर्ता द्वारा स्थल पर विकसित की गयी सड़क, नाली, बाउन्ड्रीवॉल, साइट ऑफिस आदि को ध्वस्त कर दिया गया।
प्रवर्तन जोन-4 की जोनल अधिकारी वन्दना पाण्डेय ने बताया कि रामेश्वर यादव व अन्य द्वारा सैरपुर में मुबारकपुर चौराहे के पास हनुमान टेकरी रोड पर लगभग 200 वर्गमीटर क्षेत्रफल के भूखण्ड पर व्यावसायिक कॉम्पलेक्स का निर्माण करवाया जा रहा था।
इसी तरह अब्दुल सलाम व अन्य द्वारा मड़ियांव में आई0आई0एम0 रोड पर डी0आर0 पैलेस के बगल में लगभग 250 वर्गमीटर क्षेत्रफल के भूख

Related Articles

Back to top button
btnimage