पूर्वांचल के पहले रोपवे का लोकार्पण गृहमंत्री और सीएम योगी कल 01 अगस्त को करेंगे

मिर्जापुर।
पूर्वांचल के पहले रोपवे का लोकार्पण विंध्याचल धाम में गृहमंत्री अमित शाह और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल 01 अगस्त को करेंगे। इसकी स्थापना में 16 करोड़ रुपया खर्च किया गया है।

इसी दिन मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल 288 करोड़ की अनुमानित लागत से विंध्य कारीडोर योजना का शिलान्यास किया जाएगा। दूर दराज से आने वाले भक्त मानते हैं कि इससे पर्यटन बढ़ेगा और बुजुर्ग यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

करीब एक वर्ष से अपने लोकार्पण का इंतजार कर रहे हैं 16 करोड़ की लागत से बने रोपवे का लोकार्पण 1 अगस्त को तय है। विंध्याचल धाम में आ रहे गृहमंत्री अमित शाह और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर कमलों द्वारा लोकार्पण किया जाएगा। 

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
btnimage