22 जनवरी 2021 को ग्राम, ब्लॅाक और जनपद स्तर पर कन्या जन्मोत्सव मनाया जायेगा

लखनऊ।
निदेशक महिला कल्याण मनोज कुमार राय ने बताया कि प्रदेश में महिलाओं तथा बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिये ‘‘मिशन शक्ति‘‘ का अभियान चल रहा है। अभियान के अन्तर्गत महिलाओं तथा बच्चों से संबंधित कानूनों जैसे बाल विवाह प्रतिषेद्ध अधिनियम, पी0सी0पी0एन0डी0टी0 अधिनियम, कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम, दहेज प्रतिषेद्य अधिनियम तथा घरेलू हिंसा अधिनियम पर जन सामान्य को जागरूक किया जा रहा है।

मनोज कुमार राय ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत 24 जनवरी 2021 को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर विशेष सप्ताह का आयोजन किया जायेगा। जिसमें 18 से 20 जनवरी, 2021 के मध्य जनपद, ब्लाॅक तथा ग्राम स्तर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, बाल संरक्षण समिति, बाल विवाह टास्क फोर्स तथा वन स्टाॅप टास्क फोर्स की संयुक्त समीक्षा बैठक की जायेगी। इस बैठक में आगामी सप्ताह के विभिन्न कार्यक्रमों पर विशेष चर्चा करते हुए ग्राम पंचायत विकास योजनाओं में महिलाओं तथा बच्चों के मुद्दों को शामिल किये जाने हेतु कार्ययोजना तैयार की जायेगी।

21 जनवरी 2021 को जनपद स्तर जेन्डर चैंम्पियन्स् तथा मेधावी छात्राओं का सम्मान
मनोज कुमार राय ने बताया कि 21 जनवरी 2021 को जनपद स्तर जेन्डर चैंम्पियन्स् तथा मेधावी छात्राओं का सम्मान किया जायेगा। जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कर चयनित जैन्डर चैम्पियनस् तथा मेधावी छात्राओं का सम्मान तथा नकद पुरस्कार का वितरण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि राज्य बोर्ड से 10वीं व 12वीं कक्षा में जनपद में प्रथम 10 स्थानों पर परीक्षा उत्र्तीण करने वाली 10-10 शीर्ष मेधावी छात्राओं को 5000 रूपये का नगद पुरस्कार प्रति छात्रा वितरित किया जायेगा। इसके अलावा राज्य बोर्ड से 12वीं कक्षा में जनपद में प्रथम स्थान पर परीक्षा उत्र्तीण करने वाली शीर्ष छात्रा जिसने आगे की पढ़ाई जारी रखी हो उसेे 20,000 रूपये का नकद पुरस्कार दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि जैन्डर चैम्पियनस् तथा खेलों, विशिष्ट कलाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 5 महिलाओं तथा 5 बालिकाओं को नकद पुरस्कार दिया जायेगा।

22 जनवरी, 2021 को ग्राम, ब्लॅाक तथा जनपद स्तर पर कन्या जन्मोत्सव मनाया जायेगा
निदेशक महिला कल्याण ने बताया कि 22 जनवरी, 2021 को ग्राम, ब्लॅाक तथा जनपद स्तर पर कन्या जन्मोत्सव मनाया जायेगा। जिसके अन्तर्गत 22 जनवरी को किसी भी सरकारी अस्पताल में जन्म लेने वाली बालिकाओं के जन्मोत्सव आयोजन करते हुए माँ-बेटी को उपहार वितरण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि 1 से 20 जनवरी, 2021 को जनपद में जन्म लेने वाली बालिकाओं की संख्या के बराबर वृक्षारोपण कर बालकों तथा पुरूषों को उन वृक्षों के संरक्षण का दायित्व सौंपा जायेगा।

23 जनवरी, 2021 को वन स्टाॅप केन्द्रों का उद्घाटन तथा पुलिस फैस्लीटेशन ऑफिसर का सम्मान कार्यक्रम
निदेशक महिला कल्याण ने बताया कि 23 जनवरी, 2021 को वन स्टाॅप केन्द्रों का उद्घाटन तथा पुलिस फैस्लीटेशन ऑफिसर्स का सम्मान कार्यक्रम किये जायेंगे। जिसके अन्तर्गत राष्ट्रीय बालिका दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम हेतु जिला प्रोबेशन अधिकारी तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी उच्चाधिकारियों से समन्वय करते हुये आयोजन करेंगें। उन्होंने बताया कि समस्त 75 जनपदों में पुलिस फैस्लीटेशन अफसर का नामांकन पूर्ण कराते हुये सम्मानित किया जायेगा।

24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस पर ग्राम, ब्लॅाक तथा जनपद स्तर पर ‘‘नायिका’’ (मेगा इवेन्ट) का कार्यक्रम
निदेशक महिला कल्याण ने बताया कि 24 जनवरी, 2021 को राष्ट्रीय बालिका दिवस पर ग्राम, ब्लॅाक तथा जनपद स्तर पर ‘‘नायिका’’ (मेगा इवेन्ट) का कार्यक्रम किया जायेगा। जिसमें समस्त प्रशासनिक पदों पर मेधावी बालिकाओं को एक दिन की सांकेतिक ‘अधिकारी‘ (नायिका) नियुक्त किया जायेगा। उन्होंने बताया कि राज्य स्तर पर बाल विवाह राज्य स्तरीय कार्ययोजना का विमोचन किया जायेगा।

सम्पर्क
UPCM NEWS
RISHI KUMAR SHARMA
EMAIL : [email protected] / [email protected]
Contact : 9454451726
Website : www.upcmnews.com

Related Articles

Back to top button
btnimage