नवीन मानसिक मंदित आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केन्द्र के निर्माण कार्य हेतु 1 करोड़ 27 लाख 18 हजार स्वीकृत

गोरखपुर।
उत्तर प्रदेश सरकार ने नवीन मानसिक मंदित आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केन्द्र (आवासीय) जनपद-गोरखपुर के निर्माण कार्य हेतु 1 करोड़ 27 लाख 18 हजार रूपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस संबंध में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ0प्र0 द्वारा शासनादेश जारी किया गया है।

जारी शासनादेश के अनुसार वित्तीय वर्ष 2020-21 में नवीन मानसिक मंदित आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केन्द्र (आवासीय) जनपद-गोरखपुर के निर्माण कार्य हेतु 127.18 लाख रुपये (रूपये एक करोड़ सत्ताइस लाख अट्ठारह हजार मात्र) की धनराशि स्वीकृत कर व्यय किये जाने हेतु शर्तो प्रतिबन्धों के अधीन प्रदान की गयी हैं। धनराशि का आहरण एवं व्यय आवश्यकतानुसार व नियमानुसार किये जाने का पूर्ण दायित्व निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ0प्र0 एवं कार्यदायी संस्था का होगा।

Related Articles

Back to top button
btnimage