पूर्व मंत्री संग्राम सिंह वर्मा ने भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

समाजवादी पार्टी की नीतियों के प्रति आस्था जताते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समक्ष पूर्व मंत्री संग्राम सिंह वर्मा ने भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल एवं राजेश यादव राजू एमएलसी भी उपस्थित रहे।

सग्राम सिंह वर्मा उत्तर प्रदेश सरकार में कृषि राज्यमंत्री तथा रेशम उद्योग मंत्री रहे हैं। वे तीन बार बाराबंकी से विधायक चुने गए है। वे बाराबकी जनपद के कद्दावर नेताओं में गिने जाते हैं और अपने समाज पर उनकी मजबूत पकड़ है। उम्मीद की गई है कि उनके आने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी।

Related Articles

Back to top button
btnimage