पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से की मुलाकात

पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने समाजवादी पार्टी के मुख्यालय लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भेंट की।

कुरैशी ने कहा कि सन् 2022 के विधानसभा चुनावों में अखिलेश यादव का मुख्यमंत्री बनना तय है। उनका मुख्यमंत्री बनना राज्य के अवाम के हित में है।

कुरैशी ने कहा कि भाजपा ने पूरे प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। उत्तर प्रदेश की बेहतरी के लिए समाजवादी पार्टी की सरकार का बनना जरूरी है। परस्पर सद्भाव और सौहार्द के बिना विकास सम्भव नहीं है।

कुरैशी ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र को खत्म कर रही है। संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है। विरोध की आवाज को कुचला जा रहा है। असहमति को देशद्रोह बताया जा रहा है। जनता की तकलीफों की तरफ भाजपा सरकारें ध्यान नहीं दे रही है। किसान, नौजवान, व्यापारी सभी सरकार से त्रस्त हैं। अब लोग जल्दी से जल्दी भाजपा सरकार से छुटकारा चाहते हैं। सभी की निगाहें अखिलेश यादव पर टिकी हैं।  

Related Articles

Back to top button
btnimage