पहले लगवाया फिर उखाड़ा और फिर उखाड़कर लगवाया, ये क्या नौटंकी है नगर निगम लखनऊ?

लखनऊ नगर निगम के उच्च कोटि के अफसर अपनी वाहवाही लूटने के चक्कर में सब काम गुड गोबर कर देते हैं। ऐसे ही एक मामला प्रकाश में आया, जिससे पूरे नगर निगम में नरक हो गया।
लखनऊ में ऐसी जगह पर भगवे रंग को लगा दिया जहां केवल लाल भूंजा मसाला ही मिलता है बाकी सब समझदार हैं!
सामाजिक कार्यकर्ता विवेक शर्मा ने ट्विटर पर कुछ ऐसा पोस्ट कर दिया, जिससे नगर निगम के अपर नगर आयुक्त पंकज के कार्यों की पोल खुल गई।
अद्भुत..आखिरकार @LMC_Lucknow के प्रचार/प्रसार विभाग को भगवा(कलर) का मान रखते हुए "बोर्ड" को अन्यंत्र स्थापित करने का बोध हो ही गया..आभार..पंकज जी,अपर नगर आयुक्त😊🙏… @aksharmaBharat @amritabhijat @LucknowDivision @AdminLKO @RSSorg @SubodhS10818079 https://t.co/lfjLvf0Jo3 pic.twitter.com/RfwzeNSGJJ
— Vivek Sharma (@Lko_VivekSharma) December 22, 2023
अब सोचने वाली बात है कि अपर नगर आयुक्त के पास प्रचार प्रसार का भी जिम्मा होने के बाद भी ऐसा उजूल फिजूल काम करते हैं। नीचे स्क्रीनशॉट देखिए:-

शर्म की बात है कि जब अपर नगर आयुक्त पंकज को इस संबंध में फोन करके जानकारी लेना चाहा हो बेचारे अपर नगर आयुक्त साहब की बोलती बंद हो गई।

साथ ही मामले की जानकारी भी नहीं, जबकि खुद भोर सवेरे महापौर के भगवे रंग के नाम वाली प्लेट को दूसरी जगह लगवा दिया।

अपर नगर आयुक्त साहब झूठ बोलने की भी हद होती है।
वैसे कितना खर्च आया ये बताने कष्ट करें?
ठंड में मजदूर कहां से लाए?
दूसरी जगह प्लेट लगवाने का खर्च क्या अपनी जेब से देंगे?








