रसूलाबाद विधानसभा के तीन दिग्गज प्रत्याशियों पर आचार संहिता उलंघन करने पर FIR दर्ज

कानपुर देहात की विधानसभा रसूलाबाद में चुनाव आयोग की गाइडलाइंस का उल्लंघन करने पर रसूलाबाद विधानसभा से सपा भाजपा बसपा के तीन दिग्गज प्रत्याशियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर फ़ोटो वायरल होने पर रसूलाबाद पुलिस ने आदर्श आचार संहिता व कोविड गाइडलाइंस का उल्लंघन करने पर रसूलाबाद विधानसभा 205 से तीन प्रत्याशियों पर अभियोग पंजीकृत किया।

जिनके नाम हैं:-
1. सपा प्रत्याशी कमलेश दिवाकर व उनके 15 अज्ञात समर्थकों पर एफआईआर दर्ज,

 

2. भाजपा से पूनम संखवार व उनके 20 अज्ञात समर्थकों पर एफआईआर दर्ज,
3. बसपा से सीमा संखवार व उनके 20 अज्ञात समर्थको,पर एफआईआर दर्ज।

रसूलाबाद कोतवाल प्रमोद शुक्ला ने बताया है कि सोशल मीडिया पर फ़ोटो वायरल होने पर तीन प्रत्याशियों पर चुनाव आयोग की गाइडलाइंस का उल्लघंन करने अभियोग पंजीकृत किया गया है।

Related Articles

Back to top button
btnimage